Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को छठ पूजा की तैयारी को लेकर पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया. सीएम ने गायघाट तक के सभी घाटों का जायजा लिया. इस दौरान नीतीश के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य मंत्री भी थे. सीएम ने कहा कि चिंता मत करिए सब अच्छा हो जाएगा. कहा कि लोगों को आने में पूजा करने में सहूलियत होगी. वहीं देखने हमलोग आए हैं. सब काम हो रहा है. सब चीज हो रहा है. सब एकदम अच्छा होगा. वहीं कई घाटों पर दलदल की स्थिति पर कहा कि काम चल रहा है. सब ठीक हो जाएगा. दरअसल, पटना में इस वर्ष गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ घाटों पर कीचड़ जैसी स्थिति है. छठ पूजा के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो. छठ पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके इसे लेकर सीएम नीतीश ने विशेष निर्देश दिए. बताया जाता है कि पटना जिले में मनेर से मोकामा के बीच करीब 20 से 25 लाख लोग छठ पूजा में गंगा घाटों पर जुटेंगे. ऐसे में छठ के दौरान सारी व्यव्य्स्था चाक चौबंद रहे इसके लिए सीएम नीतीश ने खुद तैयारियों का जायजा लिया. सुरक्षा को लेकर सभी घाटों पर बेरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टॉवर समेत अन्य आवश्यक कार्य करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया.

खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं

इस वर्ष छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर से है. इस साल नहाय-खाय 5 नवंबर, मंगलवार के दिन होगा. नहाय खाय कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं नदी में स्नान और ध्यान के बाद सूर्य देव की पूजा करती हैं.  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर खरना मनाया जाता है. खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और छठी मैया की पूजा में लीन रहती हैं. इस साल खरना 6 नवंबर, बुधवार के दिन है. 7 नवंबर के दिन छठ पूजा का तीसरा दिन है. जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसकी अगली सुबह 8 नवंबर, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाना है. इसके साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी. छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है. जो लोग प्रदेश से बाहर रहते हैं वे भी इस दौरान घर आते हैं और इस पूजा में भाग लेते हैं. इसे भी पढ़ें -  प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंका

गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही