Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, तेजस्वी यादव और ललन सिंह भी रहे मौजूद

Bihar/NewDelhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. केजरीवाल आवास पर नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्य सभा सांसद मनोज झा और जेडयू नेता ललन सिंह भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे. माना जा रहा है कि दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश को लेकर अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार से चर्चा की और उनसे समर्थन करने की अपील की. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर विभिन्न दलों की प्रस्तावित बैठक की तारीख और जगह तय करने पर बात हुई है. जो बैठक पटना में बड़े पैमाने पर हो सकती है.

नीतीश-केजरीवाल की एक माह में यह दूसरी मुलाकात

बता दें कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल की एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है. इससे पहले बिहार की सीएम ने केजरीवाल से 12 अप्रैल को मुलाकात की थी. इस दौरान केजरीवाल ने नीतीश के प्रयासों की सराहना की थी और इसके प्रति ‘पूर्ण समर्थन’ जताया था.

विपक्षी दलों को एकजुट करने को लेकर 15 नेताओं से की मुलाकात

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों में जुटे हैं. नीतीश कुमार ने अब तक तकरीबन 15 विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की है. सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद नीतीश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की थी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-remembers-former-pm-rajiv-gandhi/">कांग्रेस

ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद, राजेश ठाकुर बोले-वे झारखंड हितों को हमेशा सर्वोपरि रखते थे

बेंगलुरु से सीधे दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार

बता दें कि नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे. नीतीश कुमार दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास 6 कामराज लेन पहुंचे. सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार की गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत बड़े विपक्षी नेताओं से गोलबंदी को लेकर चर्चा हुई. नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-president-should-inaugurate-the-new-parliament-house-not-pm-modi/">राहुल

गांधी ने कहा, नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को करना चाहिए, पीएम मोदी को नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही