Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने लालू यादव से की मुलाकात, जाना हालचाल, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर की चर्चा

NewDelhi : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. नीतीश कुमार मंगलवार शाम पटना से दिल्ली पहुंचे. सीएम वहां पहुंचने के बाद मीसा भारती के आवास गये और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की. उन्होंने लालू यादव को गुलदस्ता भेंट किया और उनका हालचाल जाना. साथ ही वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी मौजूद थे. (पढ़ें, माफियागिरी">https://lagatar.in/mafiagiri-ended-a-long-time-ago-we-are-just-being-rubbed-said-atiq-ahmed/">माफियागिरी

तो कब की खत्म हो गयी, बस हमें रगड़ा जा रहा है, बोला अतीक अहमद, आज प्रयागराज कोर्ट में पेशी)

विपक्षी एकता की मुहिम को धार देंगे सीएम नीतीश

राजद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिये इसकी जानकारी दी. राजद ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. साथ ही वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकता की मुहिम को धार देने की कोशिश करेंगे. वे दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्राध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे सहित कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे.

लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा अहम सीएम का दौरा

बता दें कि बिहार में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. वे यहां चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं. चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में है. वे कई बार कह चुके हैं कि अगर बीजेपी को 2024 में हराना है तो विपक्षी एकता को मजबूत करना होगा. नीतीश कुमार पिछले साल सितंबर माह में भी दिल्ली गये थे. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वामदल, समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-firing-at-bathindas-military-station-4-killed/">पंजाब

: बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत

एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश ने कहा था-बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को करेंगे एकजुट

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने के बाद से ही घोषणा की थी कि केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ वे विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे. विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. सियासी मुलाकातों के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद नीतीश वापस पटना लौट आये थे. इसी दौरान केसीआर समेत विपक्ष के कुछ नेताओं ने पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी .हालांकि विपक्षी एकता की इस मुहिम में कांग्रेस की तरफ से कोई खास पहल नहीं की गयी थी. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/stock-market-opens-flat-sensex-rises-16-points-indusind-bank-top-loser/">शेयर

बाजार की फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स 16 अंक चढ़ा, इंडसइंड बैंक टॉप लूजर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही