Search

नए संसद भवन के उद्घाटन पर नीतीश कुमार ने उठाये सवाल, कहा- नए संसद भवन की क्या जरुरत थी?

Patna: देश के नए संसद भवन का 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा गया है. लेकिन इस समारोह को लेकर देश में बवाल मचा है. विपक्ष के कई दलों ने इसमे न शामिल होने का एलान कर दिया है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी इस मामले में सामने आई है. नीतीश कुामर ने कहा कि नए संसद भवन की क्या जरुरत थी?, जो लोग केंद्र में बैठे हैं वो पूरा इतिहास ही बदल देंगे. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि पुराने भवन को ही विकसित करना चाहिए था.

RJD ने किया बहिष्कार का एलान

बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने से इंकार कर दिया. उन्होंन कहा कि वो इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा “संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिये न कि प्रधानमंत्री के हाथों. केंद्र सरकार राष्ट्रपति का अपमान कर रही.”

सुशील कुमार मोदी ने किया था पलटवार

सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उनसे सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ये बताये कि उन्होंने अबतक कितने सरकारी भवनों का उद्घाटन राज्यपाल से कराया ? सुशील मोदी ने कहा पटना में विधानमंडल के नए भवन का उद्घाटन नीतीश कुमार ने किया था. फिर प्रधानमंत्री के हाथों हो रहे उद्घाटन से इन्हें समस्या क्यों हैं. सुशील कुमार मोदी ने विरोध कर रहे नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो विपक्ष ये घोषणा करे कि वो कभी संसद भवन की कार्यवाही में भाग नहीं लेगा. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें: पप्पू">https://lagatar.in/pappu-yadav-met-lalu-yadav-tweeted-information/">पप्पू

यादव ने की लालू यादव से मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp