Search

 
 
 

उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से नजदीकी पर बोले नीतीश कुमार, वो आते-जाते रहते हैं, मन में क्या है, यह वही जानें

 
Bihar : जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है. उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से नजदीकी पर नीतीश कुमार से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा. सवाल यह था कि कि पार्टी से ‘असंतुष्ट’ बताये जा रहे उपेंद्र कुशवाहा जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ सकते हैं क्या? इस पर नीतीश ने कहा कि उनके भाजपा से नजदीकियों के बारे में जानकारी नहीं है. लेकिन यह तो सब जानते ही हैं कि वह पार्टी में आते-जाते रहते हैं. उनके मन में क्या है, यह वही जानें. नीतीश कुमार ने कहा कि हर किसी को अपना रास्ता तय करने का अधिकार है. कुशवाहा एक नहीं कई बार अलग हो चुके हैं और फिर वापस आये हैं. फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें वापस आने दें. फिर उनसे बात करेंगे. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/big-news-came-from-america-fbi-searched-president-bidens-residence/">अमेरिका

से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये )

बीजेपी के नेताओं ने एम्स में उपेंद्र कुशवाहा से की थी मुलाकात

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख हैं. उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. दिल्ली एम्स से उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी. तस्वीरें में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय टाइगर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल और बीजेपी नेता योगेंद्र पासवान की दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के चेहरे पर काफी खुश दिख रहे थे. जिसके बाद उनकी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-kicks-off-amid-tight-security-in-jks-kathua/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया

नीतीश का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं कुशवाहा

नीतीश कुमार ने कुशवाहा को जेडीयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी बनाया था. लेकिन एनडीए और महागठबंधन सरकार दोनों में कुशवाहा को मंत्री पद नहीं मिला. नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनायी तो उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में वे काफी नाराज हैं. कयास लगाया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने अभी तक इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इसे भी पढ़ें : बेकार">https://lagatar.in/slogan-becoming-useless-go-to-school-get-educated-and-educate-everyone/">बेकार

हो रहा नारा…‘स्कूल चलो, शिक्षित बनो और सबको शिक्षा’
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही