Search

 
 
 

हरियाणा की रैली में जुटे नीतीश कुमार, शरद पवार, येचुरी, चौटाला, बादल, तेजस्वी, 2024 में मोदी को हराने की हुंकार भरी

 
Fatehabad : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 109 वीं जयंती पर आज हरियाणा के फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली का आयोजन किया गया. रैली में विपक्षी नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया. रैली में इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के अलावा नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, NCP चीफ शरद पवार, SAD नेता सुखबीर सिंह बादल और CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : तिरुपति">https://lagatar.in/how-much-property-of-tirupati-devasthanam-14000-crores-in-banks-14-tonnes-of-gold-7123-acres-of-land-across-the-country/">तिरुपति

देवस्थानम की कितनी संपत्ति!, बैंकों में 14,000 करोड़, 14 टन सोना, देश भर में 7,123 एकड़ भूमि

नीतीश कुमार ने कांग्रेस सहित सभी दलों से एक साथ आने की अपील की

रैली में नीतीश कुमार ने कांग्रेस सहित सभी दलों से एक साथ आने की अपील की, ताकि भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी मात दी जा सके. नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले चुनावों के दौरान भाजपा ने हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की. कहा कि. केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया. बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं. भाजपा के पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है. अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह नया गठबंधन बनाने के लिए साथ आने का समय है. कहा कि SAD, शिवसेना और JDU ही असली NDA है, क्योंकि हमने इसकी स्थापना की थी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/18th-day-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-pictures-of-people-hugging-viral-on-social-media/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 18वां दिन, लोगों को गले लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

शरद पवार ने कहा,  2024 में सरकार बदलने का समय आ गया है

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा 2024 में सरकार बदलने का समय आ गया है. किसानों ने एक साल तक दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया सरकार ने किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है. पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे बड़का झूठा पार्टी करार दिया.

दिल्ली में सोनिया से लालू-नीतीश की मुलाकात

खबरों के अनुसार रैली में शामिल होने के बाद नीतीश दिल्ली लौटेंगे. फिर लालू यादव के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास जायेंगे. जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे होने वाली मुलाकात में तेजस्वी यादव भी शामिल रहेंगे. इससे पहले 2015 में नीतीश और सोनिया की मुलाकात हुई थी. जान लें कि लालू- नीतीश और सोनिया की मुलाकात भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने के लिए होगी. नीतीश इन पार्टियों को साथ लेकर कर 500 सीटों पर भाजपा को सीधी टक्कर देना चाहते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही