Patna: जदयू ने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी. इसमें अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हो गए हैं. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए. नीतीश जी का जो राजनीतिक अनुभव है उसकी तुलना बहुत कम राजनीतिज्ञ से की जा सकती है. ऐसे में नीतीश कुमार जी को भारत रत्न मिलना ही चाहिए. चिराग ने कहा कि आप उनकी राजनीति से सहमत और असहमत जरूर हो सकते हैं पर इस बात को झूठलाया नहीं जा सकता है कि जिस पृष्ठभूमि से वह आते हैं और जिस संघर्ष के साथ वह राजनीति के साथ ऐसे मुकाम पर पहुंचे हैं, वह भारत रत्न पाने के लिए योग्य हैं. मैं भी मानता हूं कि उनमें हर वह गुण है, हर वह सामर्थ्य है जिसके लिए भारत रत्न जैसे सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-will-hand-over-appointment-letters-to-60-selected-officers-and-engineers-today/">सीएम
हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
न्याय प्रणाली पर हमेशा भरोसा होना चाहिए
वहीं चिराग ने लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर कहा कि न्याय प्रणाली पर हमेशा भरोसा होना चाहिए. कई बार जब यह आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं कि पॉलिटिकल मोटिवेटेड है गलत तरीके से आरोप लगाए गए हैं. उस समय भी मैंने यह कहा कि अगर आप सही हैं और आपने कुछ गलत नहीं किया गुनाह नहीं किया है तो आपको डरने की और घबराने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि उसी का उदाहरण है. वह लोग जो कहीं ना कहीं मौजूदा केंद्र सरकार पर सिर्फ उंगली उठाने का काम करते हैं. अगर आप सही हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आएंगे और दोषी हैं तो सजा भी आप ही को भुगतनी पड़ेगी.28 नवंबर को पटना में लोजपा की बड़ी रैली होगी
पासवान ने कहा कि हमलोग विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास एक बड़ी रैली करेगी. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच के साथ पार्टी ने 4 साल पहले शुरुआत की थी. उस मिशन को अंजाम तक लेकर जाने के लिए 2025 विधानसभा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. उसको सफलतापूर्वक पार करना हमलोगों का लक्ष्य और उद्देश्य है. कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मेरी मुलाकात होने वाली है. हमलोग विधानसभा चुनाव पर चर्चा करेंगे. इस विषय पर हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक मोड़ पर है.
हेमंत आज 60 चयनित अफसर और इंजीनियर को सौंपेगे नियुक्ति पत्र [wpse_comments_template]
Leave a Comment