Search

 
 
 

नीतीश कुमार हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते, मुद्दे पर तो बात ही नहीं करते-प्रशांत किशोर

 
Bihar :  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीते कई दिनों से जन सुराज पदयात्रा पर हैं. यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लगातार बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमलावर होते हैं. एक बार फिर उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार हर बात को जलेबी की तरह घुमाते रहते हैं. मुख्य मुद्दे पर तो बात ही नहीं करते हैं. ऐसा लगता है कि कहना कुछ चाहते हैं, बोलते कुछ और है और निकल लेते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश और तेजस्वी जैसे लोग समाज को आपस में लड़ाना चाहते हैं. ताकि इनका विकास ना हो. अगर समाज पिछड़ा रहेगा तो वो किसी को भी नेता मान लेंगे.

बिहार के लोग जानवरों की तरह बाहर जाकर कर रहे मजदूरी 

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार की स्थिति ज्यादा भयावह है. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जानवरों की तरह बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं. लेकिन तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल सहित अन्य राज्यों से कोई बिहार में मजदूरी करने नहीं जाता है. कहा कि नीतीश कुमार कभी इन मजदूरों के लिए फैक्ट्री बनाने की चर्चा नहीं करते हैं. बाकी बेकार की चीजों में इनका पूरा ध्यान रहता है. दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में अपनी उपलब्धियां गिनवाई थी. उन्होंने अपनी योजनाएं और विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया था. जिसके बाद प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को घेरा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही