Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए ...

  Patma/Delhi :  बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव आज बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में शामिल होने सुबह 10:40 की विस्तारा की एक ही फ्लाइट से  दिल्ली रवाना हुए.     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं के साथ बैठक की

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की.  बैठक में ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद थे.  बाद में चिराग पासवान ने पत्रकारों को बताया कि हम सभी लोग बधाई देने पहुंचे थे. जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया, हमारा बिहार में प्रदर्शन रहा,  उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है उतना ही हमारे सीएम को भी जाता है.

नीतीश की पार्टी ने राज्य की 40 में से 12 लोकसभा सीटें जीतीं  

नीतीश की पार्टी ने राज्य की 40 में से 12 लोकसभा सीटें जीतीं हैं. जिस उडान से नीतीश ने दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, उसमें उनकी सीट के ठीक पीछे ही तेजस्वी बैठे हुए दिखे. नीतीश ने सप्ताहांत में दिल्ली का दौरा किया था और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी. भाजपा के बहुमत से दूर रह जाने के कारण, केंद्र में राजग की सरकार की गठन में नीतीश की भूमिका महत्वपूर्ण हो गयी है. उन्हें हालांकि विपक्षी इंडिया गठबंधन भी अपने पाले में करने की कोशिश में लगा हुआ है.

राजद नेअपनी सीटों की संख्या बढ़ाई है, एक करोड़ से अधिक वोट मिले हैं

दिल्ली में आहूत इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से रवाना होने के पूर्व यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा, हमने (राजद ने) अपनी सीटों की संख्या बढ़ाई है और राजद को एक करोड़ से अधिक वोट मिले हैं. हमारा प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. हमने वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ा. इंडिया गठबंधन को मिला अयोध्या के श्रीराम का आशीर्वाद. एक बात तो साफ है कि मोदी फैक्टर अब खत्म हो चुका है. भाजपा अब सहयोगियों पर निर्भर है क्योंकि उसे बहुमत नहीं मिला है.  यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश करेगा, तेजस्वी ने कहा कि हमारी ओर से प्रयास तो रहेगा ही. wpse_comments_template] .  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही