Search

 
 
 

नीतीश कुमार ने लिया गंगा जल उद्वह योजना का जायजा,अधिकारियों को दिये कई निर्देश

 
Patna: गंगा नदी के पानी को नालंदा और गया तक के ले जाने की योजना का सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया. इस योजना का नाम गंगा जल उद्वह योजना है. यह नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. नीतीश कुमार मंगलवार को राजगीर और उसके आसपास के इलाके में गंगा जल उद्वह योजना का जायजा लेने पहुंचे थे. इस मौके पर तमाम बड़े अधिकारियों को सीएम ने कई निर्देश भी दिये. इसके बाद वो सड़क मार्ग से ही गया के लिए रवाना हो गये.

सीएम ने गया में रबर डैम निर्माण का लिया जायजा

नीतीश कुमार ने तेतर और मानपुर में कार्य की प्रगति का जायजा लिया. इसके बाद नीतीश गया के ऐतिहासिक सीताकुंड पहुंचे और यहां पर फल्गु नदी में निर्माणाधीन रबर डैम का जायजा लिया. साथ ही प्रस्तावित लक्ष्मण झूला के निर्माण योजना का भी जायजा लिया.

गंगा जल को लिफ्ट कर राजगीर, नालंदा और गया लाने की है योजना

गंगा उद्वह योजना सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. जिसके तहत गंगा नदी के पानी को लिफ्ट कर राजगीर, नालंदा, नवादा और गया जिला में लाना है. इसके लिए जेठीयन के पास तेतर गांव में विशाल वाटर रिजर्व डैम बनाया जा रहा है. गया शहर को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु गंगाजल संचय के लिए मानपुर के अबगिला में बड़ा वाटर रिजर्व डैम बनाया जा रहा है. यहां स्टोर किये गए गंगाजल को संशोधन करने के बाद शहरवासियों के घरों तक पहुंचाया जाना है. इसे भी पढ़ें-कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-14-volunteers-of-nss-selected-from-various-levels-for-republic-day-parade-to-visit-patna-on-25th/">कोल्हान

विश्वविद्यालय: गणतंत्र दिवस परेड के लिए विवि स्तर से एनएसएस के 14 वोलेंटियर्स चयनित, 25 को पटना जाएंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही