Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार ने बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट का किया निरीक्षण

Begusarai: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पहुंचे. वहां पर कल्पवासियों से मुलाकात की एवं गंगा घाट तथा छठ घाट का जयजा लिया. इस दौरान डीएम तुषार सिंगला व एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे. सिमरिया में 118 करोड़ की लागत से सिमरिया के जीर्णोद्धार का काम लगभग अंतिम चरण में है. बताया जाता है कि सिमरिया को हरिद्वार की तर्ज पर सजाया जा रहा है.

सिमरिया में बनाया जा रहा है सिक्स लेन पुल

इस दैरान सीएम ने सिमरिया में नवनिर्मित धर्मशाला का भी निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का भी उन्होंने निरीक्षण किया. पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सिक्स लेन पुल का कार्य पूरा किया जाए, जिससे कि इसे आम लोगों के लिए सुचारु किया जा सके. बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा आज सिमरिया में विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया है. पदाधिकारी को निर्देशित भी किया गया है. बताया कि सीएम ने सिमरिया में चल रहे विकास कार्यों को लेकर संतुष्टि जताई है तथा कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/pappu-yadav-met-cm-hemant-soren-said-coalition-government-will-be-formed-again/">CM

हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले – फिर बनेगी गठबंधन की सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही