Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी में तो वो औंधे मुंह गिरेंगे नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे

Patna : साल 2024 में देश का लोकसभा चुनाव होने वाला है. इस चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है. वहीं उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट फूलपुर को लेकर काफी गहमा-गहमी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, "फूलपुर के लोगों की भावना होगी कि सीएम नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ें." इस बात को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का नीतीश के यूपी चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है.

17 साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, `पहले यह एक बार बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर दिखाएं तो भारत सरकार इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कर देगी जो आदमी 17 साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा, वो यूपी की बात कर रहा है, यूपी में औंधे मुंह गिरेंगे. मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं नीतीश कुमार वो भी दिन में.` इसके पहले शनिवार को बीजेपी के एक और प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी नीतीश कुमार पर इस बात को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "पहले तो ये तय करें कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को चाहती है या नहीं."
इसे भी पढ़ें –ब्रिटेन">https://lagatar.in/britains-queen-elizabeth-ii-cremated-in-royal-style-today/">ब्रिटेन

की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज शाही अंदाज में अंतिम संस्कार

बिहार की जनता ने नीतीश को पूरी तरह से नकार दिया है

बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने शनिवार को कहा था कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से नकार दिया है. वो अगली बार विधानसभा का चुनाव भी नहीं जीत सकते, फूलपुर दूर की बात है. बीजेपी ने प्रवक्ता ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने पर आगे कहा, "मंडल कमीशन की गणित से चुनाव जितेंगे वो वाला समय अब नहीं रहा. लोग ये मानते हैं कि पीएम ने क्या किया." भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "पीएम मोदी ने समाज के लिए लोगों के लिए बहुत किया. जितनी चिंता पीएम मोदी करते हैं, उतनी चिंता इनमें से कोई करने वाला नहीं हैं."

फूलपुर की जनता नीतीश के साथ-ललन सिंह

बता दें कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, "फूलपुर के लोगों की भावना होगी कि सीएम नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ें. इस बात का हमलोगों को गर्व हो रहा है कि हमारे नेता के लिए उत्तर प्रदेश के लोग भी भावुक हैं. वो चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ें." ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और अखिलेश यादव अगर मिलकर यूपी में प्रचार करते हैं तो बीजेपी आज 65 पर है तो वहां 20 सीट पर पहुंच जाएगी. हालांकि, अभी लोकसभा चुनाव की कोई घोषणा नहीं हुई है. न ही गठबंधन को लेकर किसी दल से अपने पत्ते खोले हैं.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/no-bag-day-and-compulsory-sports-period-to-start-in-bihar-schools-soon/">बिहार

के स्कूलों में जल्द शुरू होगा ‘नो बैग डे’ और ‘अनिवार्य खेल पीरियड’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही