Search

विपक्षी एकता की मुहिम को धार देने आज शाम दिल्ली जायेंगे नीतीश कुमार, सोनिया-खरगे सहित कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी एकता की मुहिम को धार देने दिल्ली जा रहे हैं. सीएम तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के लिए आज शाम पटना एयरपोर्ट से रवाना होंगे. पार्टी सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और कई मंत्री भी दिल्ली जा सकते हैं. नीतीश कुमार दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्राध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे सहित कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे.

 लोकसभा चुनाव को लेकर माना जा रहा अहम सीएम का दौरा

बता दें कि बिहार में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. वे यहां चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं. चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में है. नीतीश कुमार पिछले साल सितंबर माह में भी दिल्ली गये थे. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वामदल, समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी.

एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था-बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को करेंगे एकजुट

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने के बाद से ही घोषणा की थी कि केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ वे विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे. विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. सियासी मुलाकातों के बाद कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के बाद नीतीश वापस पटना लौट आये थे. इसी दौरान केसीआर समेत विपक्ष के कुछ नेताओं ने पटना पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी .हालांकि विपक्षी एकता की इस मुहिम में कांग्रेस की तरफ से कोई खास पहल नहीं की गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp