Search

 
 
 

राजनीति की नयी बिसात बिछाने कोलकाता में आज ममता से मिलेंगे नीतीश कुमार

 
Kolkata/patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार दोपहर पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि नीतीश अपराह्न दो बजे राज्य सचिवालय नबन्ना में ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे.      नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे

सूत्रों के अनुसार दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा करेंगे. जान लें कि ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले माह इसी तरह की बैठकें की थीं. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कुमार इस माह की शुरुआत में दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले थे. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही