Search

 
 
 

नीतीश कुमार ताउम्र मुख्यमंत्री रहेंगेः अनंत सिंह

 
Patna: पूर्व विधायक अनंत सिंह की रामजन्म यादव के हत्या के मामले में सिविल कोर्ट में एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के गुणगान किये तो राजद पर तंज कसा. अनंत ने कहा कि मेरा नाम देकर मुझे फंसाया गया है. कंप्रमाइज हो चुका है अब रिहाई होगी. अंनत ने कहा मुझे न्यायालय से इंसाफ मिला है. आगे चुनाव लड़ूंगा और मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ राजनीति करूंगा. अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जब तक जिंदा रहेंगे तब तक मुख्यमंत्री रहेंगे. वे ताउम्र सीएम रहेंगे. किसी की कुछ नहीं चलेगी.

नीतीश घोटालेबाज नहीं हैं, तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं

अंनत ने अपने पुराने अंदाज में विरोधियों को निशाने पर लिया. तेजस्वी के द्वारा बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सरकार को घेरने के सवाल पर अनंत बोले कि उनलोगों पर मुझे कुछ नहीं कहना है. बेवजह बकरी की तरह बकर-बकर वह लोग करते रहते हैं. तेजस्वी कोई लायक नहीं है जो मुझ पर बयान देगा. जो लोग मेरे बारे में कह रहे हैं मैं उनकी बातों को सुनने के लायक भी नहीं समझता हूं. नीतीश कुमार घोटालेबाज नहीं हैं. तेजस्वी के पिता घोटाले में जेल गए हैं. घोटालेबाज तेजस्वी हैं. जनता जान रही है किसका बाप कितनी बार घोटालेबाजी में जेल गया है. राजद विधानसभा चुनाव में 7 से 8 सीटों पर ही जीत हासिल करेगी. 2025 में मैं विधायक के रूप में मोकामा से फिर जीत कर सामने आऊंगा और जनता की उम्मीदों को पूरा करूंगा.
इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-resigned-from-all-jmm-posts-including-minister-and-mla/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो के सभी पद सहित मंत्री और विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही