Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, नये मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय

Advertisement
Advertisement
Patna : नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है. नीतीश के आग्रह को राजभवन ने स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद बिहार में नई सरकार आज शाम शपथ ग्रहण करेंगी. जानकारी के मुताबिक महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बात की जानकारी आरजेडी ने ट्वीट कर दी है. जिसमें लिखा गया है कि बुधवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसे भी पढ़ें - WhatsApp">https://lagatar.in/new-feature-will-come-soon-in-whatsapp-users-will-not-be-able-to-take-screenshot-of-the-message-will-be-able-to-delete-the-message-even-after-2-days/">WhatsApp

में जल्द आयेगा नया फीचर, यूजर्स नहीं ले पायेंगे मैसेज का स्क्रीनशॉट, 2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे मैसेज

कैबिनेट में सभी दलों का रखा जायेगा ख्याल 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. राजद, कांग्रेस और वाम दलों के पास भाजपा कोटे का मंत्री पद जाने की संभावना है. वहीं जेडीयू के पास वे सभी विभाग रह सकते हैं, जो एनडीए सरकार में थे. बताया जा रहा है कि तेजस्‍वी यादव ने गृह विभाग की मांग की थी, लेकिन फॉर्मूले के मुताबिक गृह विभाग नीतीश कुमार के पास ही रह सकता है. इसे भी पढ़ें - बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-world-tribal-day-aims-to-protect-the-rights-of-indigenous-population-shambhu/">बोकारो:

विश्व आदिवासी दिवस का लक्ष्य स्वदेशी आबादी के अधिकारों की रक्षा करना है-शंभू

8 वीं मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार 

बता दें कि नीतीश कुमार आज 8वीं बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर बाद 2 बजे आयोजित किया जायेगा. बताया जा रहा है कि आज सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इसके बाद कैबिनेट का विस्‍तार किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में सभी दलों का ख्‍याल रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-update-morning-news-diary-10-august-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।10 AUG।।8वीं बार बिहार के CM बनेंगे नीतीश।।बेकाबू ट्रक ने ली 3 छात्राओं की जान।।बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था।।जनजातीय महोत्सव की धूम।।पश्चिम बंगाल को नहीं चाहिए राज्यपाल!।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

बीजेपी के पास था ये विभाग 

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पास जिन विभागों का जिम्मा था वह राजद और कांग्रेस को मिल सकता है. इसमें स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, कृषि, वित्त, श्रम संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, नगर विकास उद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन विभाग, कला संस्कृति एवं भूतत्व, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, राजस्व एवं भूमि सुधार और गन्ना उद्योग विभाग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-people-returning-from-world-tribal-day-program/">गढ़वा

: विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौटते लोग खतरा मोल गाड़ी के उपर चढ़कर जाते दिखे घर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही