Search

 
 
 

21 जनवरी को रामगढ़ में होगी नीतीश कुमार की जनसभा, तैयारियां जोरों पर

 
Ranchi: 21 जनवरी को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रामगढ़ में जनसभा होगी. इसे लेकर झारखंड जदयू ने शनिवार को कार्यकर्ता मंथन शिविर का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने की. शिविर में बिहार के भवन निर्माण मंत्री एवं झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी दूसरे राज्य में नीतीश कुमार की पहली जनसभा है. 21 जनवरी की सभा झारखंड में जदयू का भविष्य तय करेगी. उन्होंने कहा कि निश्चित ही झारखंड में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है, किंतु बड़ी लड़ाई के लिए कार्यकर्ताओं को और मेहनत करने की जरूरत है. इसे पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-the-accused-committed-suicide-by-hanging-himself-in-utpad-bhawan/">रांची:

उत्पाद भवन में आरोपी ने फंदे से झूलकर दी जान
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि नीतीश की जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी. झारखंड एक नई उलगुलान लिखेगा, 2024 की बदलाव की अगुवाई झारखंड करेगा. मौके पर कार्य्रकम के संयोजक मधुकर सिंह, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, डॉ आफताब जमील, अशोक चौधरी, सागर कुमार, डॉ विनय भरत, सुशील सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, पुष्पा देवी, वीरेंद्र पासवान, समेत पार्टी के प्रदेश पदधारी, जिला अध्यक्ष / नगर अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी शामिल हुए. संचालन महासचिव श्रवण कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें- शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-ration-card-made-by-old-couple-living-in-passenger-shed/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : यात्री शेड में रह रहे वृद्ध दंपती का बना राशन कार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही