Search

 
 
 

कैमूर: नीतीश ने 350 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Kaimur: दिल्ली से लौटने के बाद सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे. यहां भरखर गांव में सीएम ने 350 करोड़ रुपए की लागत से चलने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने दस लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया. वहीं नीतीश जीविका दीदी से मिले साथ ही जिले के विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में विकास की बड़ी योजनाओं की घोषणा की. इस दौरान भरखर गांव में नीतीश कार्यक्रम में व्यस्त रहे. इससे ग्रामीण सीएम से संवाद नहीं कर पाए. इससे वे नाराज हो गए. मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मीर इमरान ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से बने हैं और हम भी जनता से बने हैं. ऐसे में हम जनप्रतिनिधियों को ही उनसे मिलने नहीं दिया गया. हम यात्रा का विरोध करते हैं और यह चाहते हैं कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी दे. भरखर गांव की महिला प्रमिला देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में बैरियर लगा दिए गए थे, जिससे हम उन्हें देख भी नहीं पाए. इसे भी पढ़ें – नये">https://lagatar.in/appointment-of-new-cec-congress-said-hastily-issued-notification-at-midnight-it-is-against-the-spirit-of-the-constitution/">नये

CEC की नियुक्ति, कांग्रेस ने कहा, आधी रात जल्दबाजी में अधिसूचना जारी की, यह संविधान की भावना के खिलाफ
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही