Search

मोदी को हराने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में नीतीश, तेजस्वी के साथ ममता से मिले

Kolkata/patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार दोपहर बाद कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले. खबर है कि उन्होंने विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की वकालत की. दोनों क्षेत्रीय दिग्गजों ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मिलकर तैयारी करने की जरूरत पर बल दिया. राजनीतिक हलकों में दोनों नेताओं की मुलाकात को सकारात्मक बताया गया है.                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां ट्वीट करें

कुमार ने कहा, बेहद सकारात्मक बातचीत हुई

बैठक में नीतीश के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी उपस्थित थे. राज्य सचिवालय नबन्ना में हुई बैठक के बाद कुमार ने कहा, बेहद सकारात्मक बातचीत हुई है. नीतीश ने कहा, विपक्षी दलों को एकसाथ बैठकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है. बैठक संपन्न होने क बाद बाहर आकर ममता बनर्जी ने कहा,‘हमें यह संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं. हालांकि दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा की खास बातें अभी सामने नहीं आयी है. दोनों ने केवल प्रमुख बिंदुओं के बारे में ही जानकारी दी..

शासन करने वालों को केवल प्रचार करने में दिलचस्पी है

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों ने बैठक में इस बारे में बातचीत की कि वे चुनाव से पहले कारगर गठबंधन बनाने के लिए किस तरह मिलकर काम कर सकते हैं. इस क्रम में नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया, भारत के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा, शासन करने वालों को केवल प्रचार करने में दिलचस्पी है.

ममता बनर्जी अखिलेश यादव, नवीन पटनायक  से मिली थी

याद करें कि ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी. कुमारस्वामी के साथ पिछले माह बैठक कर एकजुट होने की बात कही थी.लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कुमार ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment