Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली से लौटते ही नीतीश ने लालू यादव से की मुलाकात, आधे घंटे तक हुई बातचीत,कहा- बीजेपी इतिहास को खत्म कर रही

Advertisement
Advertisement
Patna : तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की. गुरुवार को नीतीश कुमार पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे और लालू से बातचीत की. लगभग आधे घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई. इस दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव से दिल्ली दौरे की बात बतायी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की. मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. नीतीश और लालू की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है और बेहद महत्वपूर्ण भी बताया जा रहा है. बता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले भी नीतीश ने लालू से मुलाकात की थी. (">https://lagatar.in/category/bihar/">(

बिहार से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) 
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-youth-dies-after-being-hit-by-truck-angry-people-blocked-the-road/">बोकारो

: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

बीजेपी इतिहास को खत्म कर रही 

विपक्षी एकजुटता पर मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि सभी लोग एकसाथ बैठेंगे, तब इस पर पूरी बात होगी. लेकिन जो भी कुछ होना है, कुछ महीने में सारी बात साफ हो जायेगी, ताकि भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला किया जा सके. सीएम ने बताया कि ममता बनर्जी से बातचीत हुई है. आगे भी बातचीत होगी. नीतीश ने कहा कि बीजेपी पुराने इतिहास को खत्म कर रही है. उन्होने कहा कि देश एक है, सारे लोग एक हैं, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी एक हैं. इसे भी पढ़ें - बेरमो">https://lagatar.in/bermo-1-lakh-10-thousand-rupees-stolen-from-bike-trunk-victim-applied-to-police-station/">बेरमो

: बाइक की डिक्की से 1लाख 10 हजार रुपये की चोरी, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

बिहार में जनता का राज चल रहा

नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरा पर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है. इनलोगों का मतलब है कि अलग-अलग धर्मों के बीच झंझट करा दो. कुछ काम हुआ है. अटल जी ने जो काम किया, उसके बारे में बीजेपी कुछ नहीं बोलती. बीजेपी द्वारा जंगल राज के आरोप पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहां जंगल राज आया है. जनता का राज चल रहा है. ये लोग अलग सोच वाले हैं. हमलोग समाज को एकजुट करनेवाले हैं. नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष में कोई चेहरा नहीं है, तो उन्होंने कहा कि समय पर पता चल जायेगा. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-anti-social-elements-ran-and-beat-the-police-the-police-constable-was-seriously-injured-the-team-had-reached-to-catch-the-criminal/">पटना

: असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, अपराधी को पकड़ने पहुंची थी टीम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही