Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश पहुंचे भागलपुर, बीएयू में ली शोध कार्यों की जानकारी

Bhagalpur: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शनिवार को भागलपुर पहुंची. इस दौरान सीएम बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में कई योजनाओं का शिलान्यास किया. सीएम का स्वागत बीएयू के कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह ने किया. यहां सीएम ने बीएयू वैज्ञानिकों से मुलाकात की. साथ ही विश्वविद्यालय में चल रहे शोध कार्यों के बारे में जानकारी ली. यहां सीएम ने मिथिला मखाना पर डाक लिफाफा जारी किया. उन्होंने बीएयू में लगाई गई प्रदर्शनी को देखा. बीएयू के बाद मुख्यमंत्री बहादुरपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने सौंदर्यीकृत तालाब का उद्घाटन किया.

सीएम ने जीविका दीदियों से किया संवाद

इस मौके पर सीएम ने जीविका दीदियों से संवाद भी किया. सीएम ने वहां प्रियंका देवी भतौड़िया, सविता ताड़र व रेखा देवी पीरपैंती से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के कामों की सराहना की. कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को जीविका के माध्यम से आगे जाने का मौका दिया. रिजर्वेशन देकर सरकारी नौकरी दी और स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व का बेहतर मौका दिया. इस दौरान सीएम ने बौंसी रेल लाइन अंडरपास पर प्रस्तावित आरओबी के लिए स्थल निरीक्षण किया. यहां अधिकारियों से बात की. इसके बाद पुलिस लाइन में बने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसे भी पढ़ें – CM">https://lagatar.in/cm-yogi-reached-mahakumbh-praised-the-patience-of-saints-in-the-disaster-said-it-is-necessary-to-be-careful-from-opponents-of-sanatan-dharma/">CM

योगी महाकुंभ पहुंचे, आपदा में संतों के धैर्य की सराहना की, कहा, सनातन धर्म विरोधियों से सावधान रहना जरूरी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही