Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राबड़ी देवी के आवास पहुंचे नीतीश, दही-चूड़ा खाकर 10 मिनट में ही निकले, सियासत तेज

Advertisement
Advertisement

10 मिनट में ही राबड़ी देवी के आवास से बाहर आ गये नीतीश

महागठबंधन एक है, इसलिए भाजपा वाले घबराये हुए है : तेजस्वी

इस बार बिना तिलक लगाये ही आवास से बाहर निकले नीतीश
Patna : मकर संक्राति के मौके पर सीएम नीतीश कुमार हर साल की तरह इस साल भी राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. उन्होंने दही-चूड़ा खाया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में नीतीश सोफे पर बैठकर दही-चूड़ा खाते नजर आ रहे हैं. वहीं बगल वाले सोफे में लालू आग तापते दिखे. हालांकि इस बार नीतीश राबड़ी आवास सामने से ना जाकर पीछे वाले गेट से घुसे. उन्होंने मीडिया को कोई बयान भी नहीं दिया. इतना ही नहीं हर बार नीतीश कुमार आधे घंटा-45 मिनट तक लालू आवास पर रहते थे. लेकिन इस बार वो दस मिनट में ही वापस आ गये. इन सब चीजों को देखने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि लालू और नीतीश के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

राबड़ी देवी के आवास से इस बार बिना तिलक लगाये निकले नीतीश

वायरल फोटो के अनुसार, नीतीश कुमार जब लालू-राबड़ी के घर से निकले तो उनके माथे पर दही का तिलक नहीं था. हालांकि हर बार लालू नीतीश कुमार के माथे पर दही का तिलक लगाते थे. इतना ही नहीं हर बार लालू, राबड़ी और उनके परिवार के सदस्य नीतीश कुमार का स्वागत करने गेट तक आते थे और गेट तक छोड़ने के लिए भी निकलते थे. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि एक तस्वीर में नीतीश कुमार और लालू यादव एक दूसरे से हंसकर बात करते दिख रहे हैं. नीतीश ने लालू का हाथ भी पकड़ा हुआ है. वहां राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे.

लालू और नीतीश साथ हैं - तेजस्वी

लालू-नीतीश के रिश्ते में दरार की अटकलों के बीच  उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मकर संक्रांति पर नीतीश कुमार सहित सभी मंत्री हमारे घर आये. सबका स्वागत किया गया. कहा कि महागठबंधन एकजुट है. नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं. हर बार एक ही मुद्दे पर हम लोग सफाई क्यों दें? यह सब बेकार की बातें हैं. जबसे महागठबंधन बना है, तब से बीजेपी घबरायी हुई है. लालू यादव और नीतीश कुमार साथ हैं. इसलिए बीजेपी डरी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही