Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओमिक्रॉन को लेकर नीतीश ने कहा - बिहार में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू

Advertisement
Advertisement
Patna :  कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस संबंध में बिहार के सभी जिलों के सिविल सर्जन और मेडिकल अफसरों को निर्देश दिये गये हैं. इस बीच, ओमिक्रॉन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है, इसलिए यहां नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है.  नीतीश कुमार शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे.

कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गये हैं

अभी तक बिहार में ओमिक्रॉन के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ताजा आंकड़ों ने डराना शुरू कर दिया है. बिहार में चिंता की वजह यह है कि यहां कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गये हैं. दूसरी लहर के बाद नये पॉजिटिव के मामलों में जो कमी आ रही थी, वो फिर से बढ़ने लगी है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13 नये मरीज मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं. ऑक्सीजन और अन्य सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया जा रहा है. कोरोना के कुल 63 मरीजों के साथ पटना हॉटस्पॉट बना हुआ है. राहत की बात है कि बिहार के 26 जिले संक्रमण से मुक्त हैं. वहीं, 13 जिलों में भी संक्रमण का आंकड़ा पांच से कम है. इसे भी पढ़ें – डॉ">https://lagatar.in/dr-arun-kumar-singh-became-the-president-of-jharkhand-ima-pradeep-singh-won-the-post-of-secretary/">डॉ

अरुण कुमार सिंह बने झारखंड IMA अध्यक्ष, सचिव पद पर प्रदीप सिंह ने मारी बाजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही