Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में नीतीश- तेजस्वी की जोड़ी रिटर्न, झारखंड राजद कार्यालय में जश्न का माहौल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बिहार की सियासत ने जैसे ही करवट ली, झारखंड राजद के कार्यालय में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. दरअसल, बिहार में जेडीयू ने आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बनाई है. नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया, तो तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए हैं. इसी के साथ झारखंड राजद प्रदेश मुख्यालय में ढोल-नगाड़े, अबीर-गुलाल, मिठाइयों के साथ जमकर आतिशबाजी हुई. राजद के कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर नई सरकार का स्वागत किया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rr1.jpg"

alt="" width="1080" height="586" />

बिहार में बहेगी विकास की गंगा

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि बिहार की जनता का सपना आज पुरा हुआ है, क्योंकि वहां की जनता ने तेजस्वी यादव को जनादेश दिया था. आने वाले समय में नयी सरकार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बहेगी. युवाओं का सपना अब पूरा होगा.

बिहार में सत्ता परिवर्तन शुभ संकेत- डॉ मनोज

राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि नयी सरकार राज्य और देशहित में है, जो शुभ संकेत है. भाजपा की तानाशाही ताकत आज खत्म हो गयी है. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकत को जवाब मिल गया है.
इसे भी पढ़ें -सुरक्षाबलों">https://lagatar.in/security-forces-kill-three-terrorists-in-jammu-and-kashmirs-budgam-30-kg-ied-recovered-in-pulwama/">सुरक्षाबलों

ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तीन आतंकियों को मार गिराया, पुलवामा में 30 किलो IED बरामद

समाजवादी विचारधारा की जीत- अनिता यादव

वहीं राजद प्रवक्ता अनिता यादव ने कहा कि बिहार में षडयंत्र के तहत राजद को सत्ता से दूर रखा गया था. आज का दिन देश के लोगों के लिए खास है. उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा की जीत हुई है.

भाजपा ने बिहार की जनता के साथ किया छल- गौरीशंकर

खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि नयी सरकार बनाने में हमारे सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भूमिका सबसे अहम रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा और अमित शाह ने बिहार की जनता के साथ छल करने का काम किया था. आज भाजपा का घमंड चूर हो गया है. राजद नेता इरफान अंसारी ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश के नेतृत्व में विकास की गंगा बहेगी.

ये रहे मौजूद

युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, इम्तियाज वारशी, महासचिव कमलेश यादव, खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, मदन यादव, अंजल किशोर सिंह, रवि जायसवाल, अनिल शर्मा सहित अन्य नेता- कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - जस्टिस">https://lagatar.in/justice-uu-lalit-will-be-the-new-chief-justice-of-india/">जस्टिस

यूयू ललित होंगे नये चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही