Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी के फैसले से भंवर में फंसे नीतीश, क्यों पोस्ट डिलीट कर पीएम को धन्यवाद देने के लिए करना पड़ा नया पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों किसी ना किसी चीज को लेकर चर्चा में है. उनकी हरकतों की वजह से बिहार की सियासत भी गरमायी रहती है. इस बार नीतीश के एक पोस्ट ने बिहार का सियासी पारा चढ़ दिया है. दरअसल नीतीश कुमार ने 23 जनवरी रात 9.14 मिनट पर एक्स पर पोस्ट कर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के फैसले पर खुशी जतायी. लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने पीएम का जिक्र नहीं किया. कुछ देर बाद सीएम ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. फिर करीब 35 मिनट के बाद नया पोस्ट कर विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. नीतीश का नया पोस्ट  हुबहु पुराने पोस्ट जैसा ही था. बस नये पोस्ट के लास्ट में नीतीश ने एक लाइन जोड़ दिया. जिसमें उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया.  सीएम के इस कदम को राजनीतिक जानकार बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देख रहे हैं. बीजेपी के साथ नीतीश की नजदीकी के अटकलों के बीच उनके इस पोस्ट को बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

नीतीश का पहला पोस्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Untitled-4-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

  पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं. वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है.

नीतीश का नया पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है. स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही स्व. कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते रहे हैं. वर्षों की पुरानी मांग आज पूरी हुई है. इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही