Ranchi : झारखंड की सियासत के लिए बुधवार बड़ा दिन होगा. दो पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए एकजुट होंगे और भविष्य की राजनीति को लेकर मंथन करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बुधवार को रांची आगमन होगा. वे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 4 बजे विशेष विमान से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ नीतीश कुमार रांची पहुंचेंगे.
नीतीश के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचेंगे कार्यकर्ता
पार्टी के प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यसभा सांसद सह झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पहुंचेंगे. साथ ही सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें –सरकार">https://lagatar.in/government-tried-its-best-to-solve-the-problems-of-minorities-alamgir-alam/">सरकार
ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं के हल की पूरी कोशिश की : आलमगीर आलम [wpse_comments_template]
ने अल्पसंख्यकों की समस्याओं के हल की पूरी कोशिश की : आलमगीर आलम [wpse_comments_template]

Leave a Comment