Search

 
 
 

आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम, मंत्रियों की लिस्ट तैयार

 
Patna: बिहार में छिड़ी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आयी है. ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा. इसमें नीतीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके साथ तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के पद पर शपथ लेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रियों की लिस्ट भी करीब-करीब तैयार है. आरजेडी की ओर से ट्विट कर इसकी जानकारी दी गई है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बीजेपी सुबह 11 बजे देगी धरना

बिहार में हुई सियासी उथलपुथल के बीच बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावार है. पहले पीसी कर रविशंकर प्रसाद ने नीतीश के इस फैसले पर कई सवाल उठाये. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी नीतीश को फैसले को जनता के साथ धोखा बताया. अब बीजेपी बुधवार सुबह 11 बजे पटना में पार्टी कार्यालय के समक्ष धरना देगी और नई सरकार का विरोध करेगी. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-asked-nitish-is-rjds-corruption-over-now-why-cheated/">बीजेपी

ने नीतीश से पूछा, क्या अब खत्म हो गया राजद का भ्रष्टाचार, क्यों दिया धोखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही