Search

 
 
 

नीतीश के फैसले से समर्थकों में नाराजगी, JDU ऑफिस के बाहर पोस्टर लगा पुनर्विचार की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है. हालांकि नीतीश के इस फैसले से उनके समर्थक काफी नाराज है.  समर्थकों ने  जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.
 

Lagatar Desk :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है. हालांकि नीतीश के इस फैसले से उनके समर्थक काफी नाराज है.  समर्थकों ने जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.

 

 

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि नीतीश सेवक कर रहा पुकार...नेता करें अपने निर्णय पर पुर्नविचार... आगे लिखा है कि लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन! अब नहीं होगा सहन. अंत में लिखा है कि जनादेश के सम्मान में... नीतीश सेवक.

 

नौ बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं सीएम

बता दें कि नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हैं. उन्होंने पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

 

इसके बाद वे कई बार सरकार बनाकर अब तक करीब नौ बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कुल मिलाकर लगभग 19 वर्षों से अधिक समय तक राज्य की कमान संभाल चुके हैं.

 

भाजपा से कोई बन सकता है सीएम 

नीतीश कुमार कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं, जिससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि सीएम की कुर्सी खाली होने पर सहयोगी दल भाजपा की भूमिका और मजबूत हो सकती है. 

 

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री बन सकता है. वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन होने पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है. चर्चा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही