Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश का प्रण- अब केवल उसी शादी में जायेंगे, जिसके कार्ड पर लिखा होगा दहेज नहीं लिया

Advertisement
Advertisement
Motihari :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मोतिहारी से ‘समाज सुधार अभियान’ की शुरुआत की. मोतिहारी पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे. शराबबंदी, दहेज व बाल विवाह के खिलाफ बोतले-बोलते उन्होंने बड़ी घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले देखते थे कि शादी के कार्ड पर लिखा रहता था कि हम इस शादी में दहेज नहीं ले रहे हैं. लेकिन अब लोग ये लिखते ही नहीं हैं. ये बात ठीक नहीं है.  उन्होंने कहा कि मैं बता दे रहा हूं कि चाहे कोई भी कितना भी करीबी क्यों ना हो, जिस कार्ड पर अब ये नहीं लिखा होगा, मैं उस शादी में नहीं जाउंगा. आप भी इस बात का प्रण लीजिए.

शराबबंदी महिलाओं के कहने पर किया

नीतीश ने शराबबंदी को लेकर पुरानी बातों पर ही जोर दिया और कहा कि शराबबंदी महिलाओं के कहने पर किया. इससे अब समाज की स्थिति काफी सुधर गयी है. आप लोग भी साथ दें और प्रण लें कि शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ खड़ा रहेंगे. नीतीश ने शराबबंदी कानून की चर्चा करते हुए कहा कि कितना भी अच्छा काम कर लीजिए, कोई ना कोई गड़बड़ी करने वाला रहेगा ही. जब हमने शराबबंदी कानून लागू की थी, तो बहुत सारे लोग खुश थे. हमने तो पहले ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी की थी, लेकिन कितनी खुशी की बात है कि शहरी इलाकों में भी लोगों नें इसे स्वीकार किया. अब गड़बड़ी हो रही है, लेकिन इसे लागू तो करना ही करना है, इसमें कोई दो राय नहीं है. इसे भी पढ़ें –  अब">https://lagatar.in/now-harish-rawat-also-opened-a-front-against-congress-raised-serious-questions-on-the-organization/">अब

हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, संगठन पर गंभीर सवाल उठाये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही