Search

 
 
 

निवेदिता हत्याकांड : आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस अलग-अलग ठिकानों पर कर रही छापेमारी

 
Ranchi :  अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पार्क स्थित हरमू नंद नगर में 12 मई को निवेदिता नाम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. रांची पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है. पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड को अंकित नाम के युवक ने अंजाम दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार के नवादा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि अंकित कुमार अरगोड़ा में किराये के मकान में रहता था. अंकित और निवेदिता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी. जिससे वह नाराज था. (पढ़ें, आर्यन">https://lagatar.in/cbi-files-case-against-sameer-wankhede-in-aryan-khans-drugs-case-accused-of-demanding-bribe-of-rs-25-crore/">आर्यन

खान के ड्रग्स मामले में CBI ने समीर वानखड़े पर दर्ज किया केस, 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का लगा आरोप)

बात नहीं करने से नाराज था युवक

जानकारी के मुताबिक, निवेदिता शुक्रवार को अपनी सहेली के साथ शाम में हरमू बाजार गयी थी. शाम 6.15 बजे वह वहां से हॉस्टल लौट रही थी. जब वह हॉस्टल से 50 मीटर की दूरी पर थी, तभी अंकित कुमार उसके पास आया और पूछा कि मुझसे बात क्यों नहीं कर रही हो. निवेदिता ने उसकी बात का कोई जवाब नहीं दिया. इसी दौरान अंकित ने निवेदिता को तीन गोली मार दी. एक गोली निवेदिता की आंख में लगी. जबकि दो गोली छाती में लगी. वहीं गोली छिटकने से निवेदिता की सहेली श्रृष्टि भी घायल होकर सड़क पर गिर गयी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकले तबतक अंकित मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-auto-returning-from-marriage-ceremony-overturned-uncontrolled-six-people-injured/">बालूमाथ

 : शादी समारोह से लौट रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, छह लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही