Search

 
 
 

नियोजन नीतिः ऑडियो सर्वे पर छात्र नेताओं ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

 
Ranchi: मुख्यमंत्री के ऑडियो सर्वे पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सवाल उठाया है. दरअसल, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से नियोजन नीति पर एक ऑडियो सर्वे का मैसेज वायरल हो रहा है. इस ऑडियो सर्वे में अभ्यर्थियों से पूछा जा रहा है कि 2016 से पहले की नियोजन नीति या 1932 खतियान आधारित नीति हो. इस पर अभ्यर्थियों को हां या ना में जवाब देने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें-‘वैलेंटाइन">https://lagatar.in/dont-celebrate-valentines-day-pay-tribute-to-the-soldiers-martyred-in-pulwama-chandraprakash-jain/">‘वैलेंटाइन

डे’ नहीं मनाएं, पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अर्पित करें श्रद्धांजलि : चंद्रप्रकाश जैन
देखें वीडियो

छात्र नेता कर रहे विरोध

इस वायरल ऑडियो सर्वे का छात्र नेता विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी हालत में 2016 से पहले की नियोजन नीति को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनका कहना है कि गोपनीय तरीके से सर्वे किया जा रहा है. संवैधानिक संस्थाओं को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए. अभ्यर्थियों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. ऐसा ऑडियो कॉल आता है जिसको सिर्फ आप सुन सकते हैं, जवाब नहीं दे सकते हैं. छात्र नेताओं का कहना है कि जबतक 1932 आधारित नियोजन  नीति राज्य में लागू नहीं होती, तबतक आंदोलन करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें-अंडानी-हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/andani-hindenburg-case-supreme-court-seeks-names-for-the-committee/">अंडानी-हिंडनबर्ग

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी के लिए मांगे नाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही