Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई तो बरही ब्लॉक ऑफिस में ताला जड़ने पहुंचा युवक

Advertisement
Advertisement
  • भूमि विवाद में युवक ने उठाया कदम, आम रास्ता रोकने की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
  • न्याय नहीं मिलने और मामले को लटकाने का लगाया आरोप
  • दो बार नोटिस किया जा चुका है, थाने को भी दी गई है सूचना : सीओ
Barhi : बरही स्थित तेली टोला निवासी राहुल कुमार ने गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार और सीओ कार्यालय में ताला लगाने का प्रयास किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बीडीओ सीआर इंदीवर ने उसे रोका और युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. युवक ने बताया कि उसके मुहल्ले के गैरमजरुआ आम रास्ता, खाता नंबर 751 प्लॉट नंबर 8826 पर मुहल्ले के ही युवराज साव, गणेश साव आदि ने रास्ता बंद कर दिया और वहां घर बनाया जा रहा है. इससे उनलोगों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो जा रहा है. संबंधित मामले में अंचलाधिकारी सहित एसडीओ और थाना प्रभारी को चार कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की गई. परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. दो दिन पूर्व उन लोगों ने रास्ता अतिक्रमित कर ढलाई कर दी. विरोध करने पर मारपीट और महिलाओं के साथ बदतमीजी की गई. थाने को भी सूचना दी गई, परंतु सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई. अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस संबंध में डीसी का भी निर्देश निर्गत है. परंतु कहीं से कोई न्याय नहीं मिल रहा है. आरोप यह भी है कि सीओ दूसरे पक्ष से मिले हुए हैं. इस कारण कार्रवाई में जानबूझकर देर की जा रही है. थक हार कर वह ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर हुए हैं. प्रशासन उसे और उसके परिवार को न्याय दे या सलाखों के पीछे भेज दे, वे लोग खुद को समर्पित कर रहे हैं.

क्या कहते हैं सीओ  

घटना के वक्त सीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे. दूरभाष पर उन्होंने बताया कि वह पूरी जानकारी लेकर स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे. सीओ ने यह भी बताया कि अगर मारपीट की किसी भी प्रकार की घटना हुई है, तो पीड़ित पक्ष को थाने जाना चाहिए. कार्यालय में ताला लगाकर सरकारी कार्य बाधित करना दंडनीय अपराध है. सीओ कार्यालय के अनुसार पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार अतिक्रमणकारी को दो बार नोटिस किया गया है. थाने को भी उचित कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. जिला भू-अर्जन कार्यालय के सत्यापन के बाद 19 जुलाई को भी अतिक्रमणकारी को नोटिस करते हुए थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है. मामले के संबंध में दूसरे पक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु मोबाइल नहीं लगा. वहीं थाना प्रभारी से फोन से बात करने का प्रयास किया गया, परंतु कॉल रिसीव नहीं होने के कारण बात नहीं हो सकी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही