Search

 
 
 

केरेडारी में कोल ट्रांसपोर्टिंग के लिए वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था नहीं, प्रदूषण से ग्रामीण परेशान

 

कंपनी ने 15 दिन के लिए ही ग्रामीण पथ के उपयोग की कही थी बात, पांच माह से इसी रोड से हो रहा भारी वाहनों का जारी है परिचालन

प्रदूषण से भी परेशान हैं ग्रामीण, हादसे से उत्पन्न हो रहीं कई परेशानियां

keredaei : केरेडारी की चट्टी बारियातु कोल माइंस से हाइवा के परिचालन के लिए अन्य किसी वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. जोरदाग के ग्रामीण शंकर मुंडा ने कहा कि जोरदाग लबनिया मोड़ होकर चल रहे हाइवा आए दिन आपस में भिड़ जा रहे हैं. शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दो हाइवा आपस में भिड़ गए. इसमें चालक बाल-बाल बच गया. दुर्घटनाओं की वजह से लोगों को परेशानी होती है. आवागमन के लिए एक ही सड़क है, वह भी जाम हो जाता है. कई बार हाइवा बिजली के खंभे को भी क्षतिग्रस्त कर देते हैं, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. वहीं पेटो के अरविंद साव ने कहा कि पब्लिक सड़क से भारी वाहनों से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग लगातार की जा रही है. इस सड़क से टंडवा पावर प्लांट तक कोयला पहुंच रहा है. इस सड़क से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग होने से ग्रामीण उड़ती धूल और प्रदूषण से परेशान हैं. सड़क पर चलने वाले लोग भी अब बेहद चिंतित हैं. उनका कहना है कि जान माल के नुकसान की संभावना भी बनी रहती है. कोयला लदे हाइवा के परिचालन से केरेडारी-टंडवा मुख्य पथ पर लबनिया मोड़ के समीप कालीकरण की गई सड़क टूट गई. जोरदाग के उमेश मुंडा का कहना है कि कंपनी ने सिर्फ 15 दिन के लिए ही पब्लिक सड़क का उपयोग ट्रांसपोर्टिंग के लिए करने की बात कही थी. लेकिन पांच माह बीत जाने के बावजूद अब तक वैकल्पिक सड़क की व्यवस्था नहीं की गई है. अगर ऐसा ही रहा तो ग्रामीण इसका विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही