Search

 
 
 

प. चंपारण : अस्पताल से नहीं मिला एंबुलेंस, ठेले में ले गये शव

 

Western Champaran : पश्चिमी चंपारण के बगहा अनुमंडल अस्पताल से ठेले पर शव लेजा ने को मजबूर दिखे परिजन. बताया जा रहा है कि गांधी नगर निवासी कन्हैया कुशवाहा की मौत अस्पताल में टायफाइड की वजह से हो गयी. जिसके बाद शव को ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस की मांग की. लेकिन अनुमंडल अस्पताल शव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करा पायी. जिसके बाद परिजनों शव को ठेले में रखा और अस्पताल से निकल गये.

अस्पताल प्रबंधन से बार-बार एंबुलेंस की मांग की गई

मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से बार-बार एंबुलेंस की मांग की गई. ताकि शव को घर ले जाया जा सके. लेकिन प्रबंधन की ओर से काफी समय बाद भी जवाब नहीं मिलने से हम लोग ठेले में शव ले जाने को मजबूर हो गये. अस्पताल प्रबंधन के इस उदासीन रवैये के कारण आसपास के लोगों में आक्रोश है.

वहीं बगहा अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने कहा कि परिजन गलत आरोप लगा रहे है. उन्होने कभी भी एंबुलेंस की मांग नहीं की थी. उन्होंने बताया कि इगर मृतक के परिजन एंबुलेंस की मांग करते तो उन्हें जरूर उपलब्ध कराया जाता.

बिहार में लगातार एंबुलेंस की कमी की खबर मिल रही


बता दें कि बिहार में लगातार एंबुलेंस की कमी से कई बार इस तरह की तस्वीर देखने को मिल रही है. अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के कारण शव को नहीं पहुंचाये जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. वही दो चालक पहले भी शराब पीने के मामले में जेल जा चुके हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही