Search

 
 
 

राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं : मौसम विभाग

 
Ranchi: राज्य में मानसून के दस्तक से लोगों को गर्मी से काफी राहत है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा 18.2 mm कोडरमा में दर्ज की गई है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.9°C गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2°C रांची में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे.

मौसम विभाग का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत राज्य के गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार जिले के कुछ भागों में बुधवार की रात और गुरुवार सुबह हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें.सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें.विजली के खंभों से दूर रहे. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

रांची में अगले चार दिन का मौसम पुर्वानुमान 

  • 20 जुलाई : सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C)
  • 21 जुलाई: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C)
  • 22 जुलाई: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C)
  • 23 जुलाई: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C)
इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-infection-is-getting-uncontrollable-in-the-city-highest-44-cases-found-so-far-this-month/">जमशेदपुर

: शहर में कोरोना संक्रमण हो रहा बेकाबू, इस माह अब तक का सर्वाधिक 44 केस मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही