Search

 
 
 

14 साल पहले लापता बच्ची का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम

 
Ranchi/Simdega :  सिमडेगा जिले से 14 साल पहले लापता हुई बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. इसको लेकर सिमडेगा पुलिस ने बच्ची के बारे में सही सूचना देने वाले को एक लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की है. सिमडेगा पुलिस ने झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर कहा है कि बोलवा थाना क्षेत्र की रहने नाबालिग बच्ची दोमनिका डुंगडुंग साल 2010 में दिल्ली काम करने गयी थी. जो अबतक घर वापस नहीं आयी है. इसको लेकर साल 2015 में बोलवा थाना में अपरहण का मामला दर्ज किया गया था. सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि बच्ची के बारे में जो सही जानकारी देगा, उसे एक लाख रूपये का इनाम दिया जायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही