Search

 
 
 

अविश्वास प्रस्ताव 2023 : 2018 में की गयी पीएम मोदी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल

 
New Delhi : केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की विपक्षी दलों की योजना के बीच 2018 में इस तरह के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जवाब सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है. उस समय उन्होंने (मोदी) विपक्षी पार्टियों का उपहास करते हुए कहा था कि उन्हें 2023 में भी ऐसा ही प्रस्ताव लाने की तैयारी करनी चाहिए.                                                                             नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरो के लिए यहां क्लिक करें 
 

2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आपको मौका मिले

उन्होंने लोकसभा में 2018 में लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था, मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि आप इतनी तैयारी करें कि 2023 में फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का आपको मौका मिले. सरकारी सूत्रों ने मोदी की भविष्यवाणी को दर्शाने वाला उनके संबोधन का यह हिस्सा साझा किया. विपक्षी पार्टी के एक सदस्य को जवाब देते हुए मोदी ने कहा था कि यह अहंकार का नतीजा है कि कांग्रेस की सीटों की संख्या कभी 400 से अधिक होती थी जो 2014 के लोकसभा चुनावों में घटकर करीब 40 रह गयी. उन्होंने कहा था कि अपनी सेवा की भावना की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो सीटों से बढ़कर अपने दम पर जीत का आंकड़ा हासिल किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही