Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में आज नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव, कल 86 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कोई कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया. हालांकि 5594 लोगों के सैंपल अलग-अलग केद्रों पर कलेक्ट किए गए हैं. इनमें 5556 की जांच की गई. दूसरी ओर जिले में मंगलवार को शहर में 20 और ग्रामीण क्षेत्र के 66 सेंटरों पर टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि लाभुकों की सुविधा को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी सेंटर में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही