Search

 
 
 

झारखंड के 11 जिलों में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष नहीं, काम प्रभावित

 
Ranchi  : झारखंड के 11 जिलों में चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष का पद खाली है. इनमें धनबाद, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, लातेहार, पाकुड़, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा जिले शामिल हैं. इसके अलावा इन सभी जिलों में मेंबर के कई पद भी खाली हैं. इसका असर इन जिलों में बच्चों की देखभाल व उनकी सुरक्षा के साथ ही कमिटी के कामकाज पर पड़ रहा है. सीडब्ल्यूसी जिलों में आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और सुरक्षा, उपचार, विकास और पुनर्वास के मामलों को निपटाने के साथ बच्चों के हित के लिए काम करती है.

प्रत्येक जिला में चार सदस्य व एक अध्यक्ष होते हैं 

समिति के कोरम के अनुसार प्रत्येक जिला में चार सदस्य व एक अध्यक्ष होते हैं. कई जिलाों में एक-दो सदस्यों से ही काम चलाया जा रहा था. इनकी नियुक्ति नहीं होने से बच्चों के अधिकार से संबंधित कार्य सही रूप से नहीं हो पा रहे हैं. एक अप्रैल 2022 को सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष के अलावा 13 जिलों के लिए सदस्यों की नियुक्ति की गई थी. उसके बाद से बाकी जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jaipal-singh-munda-stadium-may-be-handed-over-to-the-corporation-this-week/">रांचीः

इसी सप्ताह निगम को हैंडओवर हो सकता है जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही