Search

 
 
 

पीएम मोदी के रांची दौरे को लेकर शहर में नो ड्रोन जोन घोषित

 
Ranchi : पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. इसी कड़ी में 3 और 4 मई को रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम में झारखंड आगमन एवं भ्रमण तथा राजभवन ने रात्रि विश्राम सम्मिलित है. जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन क्षेत्र में नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है. सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार द्वारा जारी आदेश में ड्रोन रूल 2021 और डिजिटल स्काई पोर्टल केडी के तहत रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से हरमू चौक से सहजानंद चौक से किशोरगंज चौक से न्यू मार्केट चौक से एल.पी.एन. शाहदेव चौक (हॉट लिप्स चौक) से राजभवन के 500 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons को उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह निषेधाज्ञा 3 मई को सुबह 5 बजे से 4 मई की रात 11 बजे तक लागू रहेगी. इसे भी पढ़ें : चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-filed-nomination-from-hajipur-crowd-of-supporters-gathered/">चिराग

पासवान ने हाजीपुर से किया नामांकन, रोड शो में समर्थकों का हुजूम उमड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही