Search

 
 
 

धनबाद जिले में विलंब से चल रही योजनाओं को अब एक्सटेंशन नहीं- डीसी

 
Dhanbad : डीसी संदीप सिंह ने  कहा कि विलंब से चल रही योजनाओं को अब एक्सटेंशन नहीं मिलेगा. वे 7 सितंबर को धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-document-verification-in-affiliated-colleges-of-bbmku-from-september-8/">(Dhanbad)

के समाहरणालय में विभागीय पदाधिकारियों के साथ डीएमएफटी की समीक्षा बैठक कर रहे थे. इस दौरान पीएचईडी-1 व 2, भवन, आरईओ, स्पेशल डिवीजन, पीएचईडी (मैकेनिकल), सड़क, लघु सिंचाई सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. कई का मूल्यांकन भी किया. साथ ही क्रियान्वयन एजेंसियों को योजनाओं की कड़ी निगरानी में पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि ग्राम सभा, प्रबंधन समिति और शासी परिषद की मंजूरी के बाद डीएमएफटी कार्यालय सभी परियोजनाओं को लागू करे. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पीडब्ल्यूडी कोड का सख्ती से पालन करने और इसका उल्लंघन होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. कार्यान्वयन एजेंसियों को पीडब्ल्यूडी कोड के अनुसार रद्द की गई योजनाओं की प्रयोग नहीं हुई राशि लौटाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, कार्यपालक अभियंता आरसीडी, लघु सिंचाई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tired-of-harassment-by-in-laws-married-woman-hangs-herself/">धनबाद

: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही