Search

 
 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची कार्यक्रम को लेकर नो फ्लाइंग जोन घोषित

 
Ranchi: 28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची के सीयूजे में कार्यक्रम है. सुरक्षा को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए सदर एसडीओ द्वारा नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीओ ने 28 फरवरी की सुबह 5 से रात 10 बजे तक के लिए धारा-144 लागू किया गया. इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से धुर्वा गोलचक्कर-सिठियो से बालालौंग, गुटुवा, ITBP चौक से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के 500 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून पूर्णतः वर्जित रहेंगे. इसे भी पढ़ें- रोजगार">https://lagatar.in/706-youth-got-appointment-letter-in-employment-fair-along-with-4-news-from-bokaro-together/">रोजगार

मेले में 706 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र समेत बोकारो की 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही