Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों को 6 माह से मानदेय नहीं

Advertisement
Advertisement
बेरमो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में कार्यरत अनुबंध कर्मियों सहित साहियाओं एवं डाटा ऑपरेटरों को 6 माह से मानदेय नहीं मिला है . इससे नाराज होकर 22 नवंबर को सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए. सभी कर्मचारी अस्पताल गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की. संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मजूमदार एवं सचिव दिनेश राम ने बताया कि कोरोना काल में काम करने वाले सभी अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस विषम परिस्थिति में अनुबंध कर्मी कार्य करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले एक माह पूर्व ही सभी कर्मचारियों के मानदेय सीएचसी गोमिया में आ गया है, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ है. इसी मांग को लेकर 22 नवंबर को सामूहिक रूप से सभी अनुबंध कर्मी एवं सहियाओं ने मिलकर हड़ताल किया.

भुगतान नहीं होता है, तो इससे भी बड़ा आंदोलन

स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल की सूचना मिलने के बाद गोमिया के बीडीओ कपिल कुमार एवं सीओ संदीप अनुराग टोपनो सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वास्थ्य कर्मियों से बात की और एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया. संघ के अधिकारियों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मानदेय का भुगतान नहीं होता है, तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उक्त अधिकारियों के आश्वासन पर तत्काल हड़ताल को समाप्त कर दिया गया और सभी काम पर चले गए. इस हड़ताल को समर्थन देने आए सीटू नेता राकेश कुमार ने कहा कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों की बदौलत आज जिले के अधिकारी वाहवाही ले रहे हैं, उन कर्मचारियों का मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. हड़ताल में डॉ पूर्णेन्दु गोश्वामी, कुमकुम कुमारी, पूनम कुमारी, खुशबू रानी, नीलिमा किंडो, देवंती देवी, सीमति सुमन, सुजाता देवी, प्रभा देवी, सरयू रविदास, हीरालाल रवानी, नंदलाल महतो, सुरेंद्र चौधरी, तौफीक आलम, मनोज सोरेन, ललिता मुर्मू, गणेश प्रजापति सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : अजय">https://lagatar.in/impact-of-live-lagataar-news/">अजय

दास के घर पहुंची महुदा पुलिस
  [wpse_comments_template]     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही