Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोषण सखी को नौ माह से मानदेय नहीं, आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Koderma : आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत पोषण सखी को पिछले नौ माह से मानदेय नहीं मिला है. पोषण सखियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए 20 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रस्ताव पास किया है. यह निर्णय ब्लॉक परिसर में पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि पिछले नौ माह से पोषण सखी को मानदेय नहीं मिल रहा है. जिसके कारण दुर्गापूजा, दीवाली व छठ जैसे त्योहार फीका रहा. वहीं दूसरी तरफ झारखंड सरकार पोषण सखी को नौकरी से हटाने की साजिश कर रही है. कोरोना काल में लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है.  ऐसे समय में पोषण सखी को हटाने के बारे में सोचना मानवता के खिलाफ है. इसे भी पढें -Koderma">https://lagatar.in/koderma-11-arrested-for-gambling-will-be-sent-to-jail-vehicles-will-also-be-seized/">Koderma

: जुआ खेलते 11 गिरफ्तार, भेजे जाएंगे जेल, गाड़ियां भी जब्त

सड़क पर संघर्ष के साथ न्यायालय का भी दरवाजा खटखटायेंगे

एक तरफ सरकार रोज घोषणा कर रही है कि लाखों रिक्त पदों पर जल्द बहाली होगी. दूसरी तरफ 10 हजार पोषण सखी का रोजगार खतरे में है. जरूरत पड़ी तो हम सड़क पर संघर्ष के साथ न्यायालय का भी दरवाजा खटखटायेंगे. आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि सीटू के मार्गदर्शन में ही पोषण सखी की मांगों को लेकर सही लड़ाई लड़ी जा सकती है. बैठक में गायत्री देवी, सुलेखा वर्मा, जरीना खातुन, रिंकि देवी, अंजू देवी, पिंकी कुमारी, शिल्पी देवी, राखी रजक, उर्मिला देवी, गुलनाज प्रवीण, सलमा खातून, बिनीता यादव, प्रीति कुमारी, माया प्रसाद, बन्टी कुमारी, बेबी कुमारी, सरिता कुमारी आदि मौजूद थीं. धन्यवाद ज्ञापन गायत्री देवी ने किया. इसे भी पढें - राजधानी">https://lagatar.in/oppose-the-diversion-of-rajdhani-express-vocalize-the-movement/">राजधानी

एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन का विरोध करें, आंदोलन को मुखर करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही