Search

 
 
 

चतरा में भारत बंद का नहीं दिखा असर, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बीच होता रहा वाहनों का परिचालन

 
Chatra :  केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरुद्ध एक दिनी भारत बंद का चतरा में कोई असर नहीं देखा गया. सरकारी और गैर सरकारी सभी बस स्टैंडों से दिनभर कम और लंबी दूरी की गाड़ियों का परिचालन होता रहा. हालांकि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान पूरी तरह बंद रहे. बंद को लेकर चतरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी तथा जवान दिन भर शहर में पेट्रोलिंग करते रहे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-exams-postponed-many-trains-also-cancelled/">पलामू

: परीक्षाएं स्थगित, कई ट्रेनों का परिचालन भी रहा रद्द इतना ही नहीं शहर के साथ-साथ जिले के सभी संवेदनशील और आंदोलन संभावित इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गयी थी, जो हर संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर बनाए हुए थे. इसके अलावे शहर के अलग-अलग इलाकों की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी. गौरतलब है कि आंदोलन के पहले चरण में चतरा में छात्रों और अभ्यर्थियों ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए गोलबंद होकर सड़क पर उतरने का प्रयास किया था. जिसे समय रहते ना सिर्फ पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया, बल्कि आंदोलनकारियों के हाथों से बैनर और पोस्टर तक जब्त कर लिए थे. जिससे हतोत्साहित आज एक भी आंदोलनकारी चतरा की सड़कों पर नजर नहीं आए.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही