Search

 
 
 

चाकुलिया में ना कोई उद्योग लगा, ना ही अच्छा अस्पताल बना: डॉ गोस्वामी

 
Chakulia : भाजपा चाकुलिया मंडल द्वारा रविवार को किसानों तथा युवाओं का सम्मेलन चियांबांधी गांव में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर विफल है. राज्य में विकास कार्य शिथिल हो गए हैं. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए चलायी गयीं अधिकांश कल्याणकारी योजनाएं बंद हो चुकी हैं. आजादी के 75 वर्षों में चाकुलिया में एक उद्योग स्थापित नहीं हुआ. स्वास्थ्य सेवाओं की कमी झेल रहे इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांवों की समस्याओं को एकत्रित कर उनके समाधान में विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/dr-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> सम्मेलन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, कोकिल चन्द्र महतो, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, बाघराय मान्डी, गोपन परिहाड़ी, चन्द्र मोहन मान्डी, मंडल महामंत्री मोहन सोरेन , प्रशान्त मल्लिक,दिलीप महतो, सदानंद महतो, विजय महतो, देवाशीष मंडल, शचीन्द्र नाथ पाल, स्वपन महतो, तपन बेरा ने संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो ने किया. सम्मेलन में दुर्गापद गिरि, विश्वनाथ सोरेन, भाजपा नेता शिशिर राणा, बलराम दास, परिमल दास, हाड़ीराम दास, ठाकुर गोप, ठाकुर दास महतो, रंजन मंडल, पूर्णाे सीट, भूदेव पाल, महादेव महतो, रविन्द्र मुंडा तथा गणेश मुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही