Lagatar News: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की केंद्र सरकार की किसी योजना के बारे में विपक्षी दलों को जानकारी नहीं दी गई है. प्रियंका बुधवार से शुरू हुए अपने चार दिवसीय दौरे के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं.
इसी दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश के संवैधानिक मूल्यों और संस्थाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी स्थिति है कि जो भी व्यक्ति अपनी बात रखना या खुद को अभिव्यक्त करना चाहता है, उसे दबाया और चुप कराया जा रहा है.