Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 1367 गांवों में इंटरनेट सेवा नहीं

  • लोकसभा में सांसद संजय सेठ के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब
Ranchi: झारखंड के 1397 गांव इंटरनेट सेवा से वंचित हैं. यहां अबतक 4 जी की सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं. विशेष परियोजना के तहत इन गांवों को 4 जी से जोड़ने के लिए काम चल रहा है. झारखंड के जिन जिलों के गांव इंटरनेट से अछूते हैं, उसमें सबसे अधिक गांव पूर्वी सिंहभूम के हैं. यहां 279 गांव इंटरनेट से अछूते हैं. वहीं चतरा के 155 गांव में इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है. पलामू के 129 गांव तक इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं मिली है, जबकि रांची में सिर्फ 4 गांव इंटरनेट से अछूते हैं. गांवों की इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर लोकसभा में सांसद संजय सेठ के उठाये सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान ने यह जानकारी दी.

झारखंड के 3 शहरों में 5 जी सेवा शुरू

केंद्र सरकार ने यह भी बताया कि भारत के 29 राज्यों के 238 शहरों में 5 जी की सेवा शुरू हो गई है, जिसमें झारखंड से रांची, जमशेदपुर और धनबाद शहर शामिल हैं. अन्य क्षेत्रों में भी 5 जी की सेवाएं चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बीएसएनल को यह कार्य दिया गया है. बहुत जल्द क्षेत्रों में इंटरनेट की सेवा बहाल कर दी जाएगी. इसे भी पढ़ें – सिपाहियों">https://lagatar.in/seniority-list-made-for-constables-challenged-in-the-high-court-699-have-been-promoted/">सिपाहियों

के लिए बनी वरिष्ठता सूची को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, 699 को दिया गया है प्रमोशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही