Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, FIR वापस लेगी सरकार

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर बिहार में हुए छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया है.
Advertisement
Advertisement

Patna: नीट परीक्षा में धांधली को लेकर बिहार में हुए छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया है. गृह विभाग ने प्रेस नोटिस जारी कर कहा कि छात्रों को चार आश्वासन दिए हैं.

Uploaded Image

26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

 

26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले दर्ज की गई सभी FIR, शिकायतों और जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों को वापस लेने की कानूनी कार्रवाई तुरंत शुरु कर दी जाएगी.

 

बिहार सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि तय सीमी से पहले दर्ज मामलों के तहत जिन भी छात्रों या प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा

 

साथ ही 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में नामित लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इन मामलों के सिलसिले में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी.

 

बता दें कि इसी प्रदर्शन में दंगा भड़काने के आरोप में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जेल में हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही