Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद स्टेशन पर अब टिकट के लिए नहीं लगना होगा लाइन में, लग गई वेंडिंग मशीन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार 5 अप्रैल को ऑटोमेटिक टिकट वेन्डिग मशीन (एटीवीएम) लगा दी गई है. एटीवीएम  के जरिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं. एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है. परंतु टिकट लेने के लिए यात्रियों को सबसे पहले काउंटर से स्मार्ट कार्ड लेना होगा. स्मार्ट कार्ड लेने के बाद इसे कभी भी रिचार्ज कराया जा सकेगा. इस कार्ड के जरिये ही टिकट के पैसे का भुगतान होता है. पहले चरण में पूर्व मध्य रेलवे के ‘ए-1‘ एवं ‘ए‘ ग्रेड के 24 प्रमुख स्टेशनों पर 80 कार्ड आधारित एटीवीएम स्थापित की गई है. धनबाद मंडल के धनबाद स्टेशन पर 4, डाल्टेनगंज एवं कोडरमा स्टेशनों पर 3-3 मशीन सहित कुल 10 कार्ड आधारित एटीवीएम लगाई गई है. पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं गया जं. पर 4-4 तथा डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर 3-0 सहित कुल 14 कार्ड आधारित मशीन लग चुकी है. इसी तरह सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 4, हाजीपुर, बरौनी एवं खगड़िया स्टेशनों पर 3-3 सहित कुल 13, समस्तीपुर मंडल के दरभंगा स्टेशन पर 4, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर 3-3 तथा दानापुर मंडल के पटना जं. पर 6, बक्सर, आरा, दानापुर, राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर 3-3 लगाई जा चुकी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sindris-hurl-fertilizer-factory-will-be-operational-in-june-kameshwar-jha/">धनबाद

:  जून में चालू हो जाएगा सिंदरी का हर्ल खाद कारखाना : कामेश्वर झा [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही